- Hindi News
- National
- Rahul Gandhi LIVE Update; EC Voter List PM Modi BJP Congress | Bihar Election
राहुल बोले- बिहार में ऑपरेशन सरकार चोरी जारी:ब्राजीलियन मॉडल की फोटो दिखाई, कहा- इसने हरियाणा में सीमा, स्वीटी, सरस्वती के नाम पर वोट डाला
- कॉपी लिंक
बिहार में पहले फेज की 121 सीटों पर कल वोटिंग होनी है। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि राज्य में ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। राहुल ने बिहार के 5 वोटरों को मंच पर बुलाया। सभी ने कहा कि उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं।
राहुल ने वोटर वैरिफिकेशन पर 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट दी जाती है, ताकि लोकतंत्र को मारा जा सके।
उन्होंने अपने प्रजेंटेशन में हरियाणा की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि ब्राजील की एक मॉडल ने हरियाणा चुनाव के दौरान 10 बूथ पर सीमा, स्वीटी और सरस्वती के नाम पर 22 बार वोट डाला। इस तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 25 लाख वोटों की चोरी हुई।
राहुल ने सबसे पहले हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का वीडियो दिखाया। राहुल ने कहा कि 2024 इलेक्शन रिजल्ट के दो दिन पहले सीएम ने एक बाइट दी, जिसमें उन्होंने व्यवस्था का जिक्र किया। अब ये व्यवस्था क्या है। इसके बाद जो रिजल्ट आया हरियाणा में कांग्रेस चुनाव हार गई।
राहुल के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 3 बड़ी बातें....
1. हरियाणा CM की बाइट- व्यवस्था हो जाएगी पर राहुल का सवाल
राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद नायाब सिंह सैनी की एक बाइट पर संदेह पैदा होता है। राहुल ने इलेक्शन रिजल्ट से दो दिन पहले 6 अक्टूबर 2024 को सैनी का बयान सुनाया।
नायाब सैनी कहते हैं- 'मैंने शुरू से यह कहा है कि भाजपा एकतरफा सरकार बना रही है। हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं। आप चिंता मत करिए।'
राहुल ने सवाल उठाया कि आखिर वो व्यवस्था क्या है। बीजेपी नेता मुस्कुराते हुए सरकार बनाने का दावा कर रहे थे। यह व्यवस्था वोट चोरी की है। इसके बाद जो रिजल्ट आया हरियाणा में कांग्रेस चुनाव हार गई।
2. ब्राजीलियन मॉडल की फोटो दिखाई, दावा- 22 बार वोट डाला
राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो दिखाई। राहुल ने सवाल किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन लड़की का क्या काम है। राहुल ने दावा किया कि मॉडल ने 22 बार वोट डाला। हरियाणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुए। एक अन्य महिला ने एक असेंबली में 100 बार वोट किया।
राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल का नाम नहीं बताया। हालांकि उसकी तस्वीर फोटोग्राफर मैथियस फेरेरो ने फ्री स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म Unsplash.com पर अपलोड की थी। राहुल ने यह तस्वीर वहीं से निकाली।
मॉडल की तस्वीर पहली बार 2 मार्च, 2017 को पब्लिश की गई थी और इसे Unsplash लाइसेंस के तहत 5.9 करोड़ से ज्यादा बार देखा और 4 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
3. बिहार के जमुई से 5 लोगों को मंच पर बुलाया, दावा- उनका वोट कटा
राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के जमुई से पांच लोगों को मंच पर बुलाया। उन्होंने बारी-बारी से बताया कि उनका वोटर लिस्ट से नाम कट गया है। दावा किया कि उनके गांव से करीब 300 लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। एक वोटर ने राहुल से अपील की वह कुछ समाधान निकालें ताकि अगले चुनाव में उनके साथ ऐसा न हो।
राहुल ने ये 4 दावे भी किए
- 25 लाख वोटों का हिसाब- प्रदेश में 5 लाख 21 हजार 619 डुप्लीकेट वोटर्स, 93,174 अमान्य पते हैं। 19 लाख 26 हजार 351 केस एक पते पर कई वोट के हैं।
- हरियाणा और उत्तर प्रदेश में वोट- राहुल ने कहा कि हजारों लोगों के यूपी और हरियाणा में वोट हैं। यूपी के दो भाजपा समर्थित सरपंचों के उदाहरण दिए। दालचंद और उनके बेटे का दाेनों राज्यों में वोट है। प्रह्लाद का मथुरा और होडल में वोट है।
- मकान नंबर 0 पर झूठ- राहुल ने कहा कि चुनाव आयुक्त ने हाउस नंबर 0 पर झूठ कहा कि यह बेघरों के लिए होता है। एक बड़ा घर दिखाया, जिसका नंबर 0 था।
- भाजपा नेता के पते पर बल्क वोटर- पलवल जिला परिषद उपाध्यक्ष भाजपा नेता उमेश के मकान नं. 150 पर 66 वोट हैं। होडल में मकान नं. 265 पर 501 और राई में मकान नं. 1904 पर 108 वोट हैं। आयोग वेरिफिकेशन नहीं करता।
राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के 3 मोमेंट्स.....
1. मेरा घर छीन लिया, अब नरेंद्र का छीन रहे राहुल ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में कई नाम ऐसे हैं जिनका हाउस नंबर 0 दिखाया गया। यानी कि वे लोग जिनका कोई घर नहीं है। इन्हीं में से एक नरेंद्र हैं जिन्होंने वोट तो किया लेकिन उनका घर नहीं है। जैसा कि इन लोगों (भाजपा) ने मेरा घर छीन लिया था, वैसा ही नरेंद्र के साथ किया।
दरअसल 2023 में सांसदी जाने पर राहुल गांधी का 12 तुगलक रोड का सरकारी आवास खाली करा दिया गया था। उनका सामान मां सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास में शिफ्ट किया गया था।
2. अब सुनिए ज्ञानेश का ज्ञान राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई। राहुल ने कहा- अब सुनते हैं ज्ञानेश का ज्ञान जो कहते हैं कि पुल के नीचे सड़क पर या लैंपपोस्ट के किनारे ऐसे लोगों का हाउस नंबर 0 होता है।
3. अब बेचारी बहुत ट्रोल होगी ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाने के बाद राहुल ने कहा कि अब ये बेचारी बहुत ट्रोल होगी। राहुल का आरोप है कि महिला ने हरियाणा में 22 बार वोट किया। उसके कई नाम हैं जैसे सीमा, स्वीटी, सरस्वती, रश्मि, विमला। इस महिला ने 10 बूथ पर 22 बार वोट किया।
राहुल ने 6 सवाल के जवाब दिए, कहा- सुप्रीम कोर्ट सब देख रहा
सवाल: आपने हरियाणा चुनाव पर जो आरोप लगाए हैं क्या उसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे? वहीं बिहार में क्या आपने बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को कुछ निर्देश दिए ताकि हरियाणा जैसा न हो? जवाब: एक बात समझनी होगी अगर वोटर लिस्ट करेप्टेड है और हमें आखिरी मोमेंट में दी जा रही है तो हमारी ट्रेनिंग से कुछ नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट सब देख रहा है वे हमारी प्रेजेंटेशन भी देखते होंगे। हमने कुछ नहीं छिपाया। अब कार्रवाई क्या करनी है यह उनका कॉल है, हमारा नहीं।
सवाल: आपने कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाया। अब EC हर राज्य में SIR करने जा रही है। क्या विपक्ष एक साथ होकर इसके खिलाफ मार्च निकालेगा और कोर्ट जाएगा? जवाब: हमारा सवाल वोटर से जुड़ा है, वोटिंग उसका हक है जो काटा जा रहा है। हमें अन्य कई राज्यों में यह शक है। हमने सबूत जुटाए और सबके सामने रखा। मैं बस एक भारतीय नागरिक का फर्ज निभा रहा हूं। हम विपक्ष के साथियों के साथ मिलकर यह काम कर रहे हैं।
सवाल: केरल, पश्विम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव हैं, वहां वोट चोरी रोकने के लिए आपने क्या कदम उठाए? जवाब: देखिए बूथ कार्यकर्ता पहले से कुछ नहीं कर सकता। हमें सेंट्रलाइज वोटर लिस्ट नहीं मिलती। न आप वीडियोग्राफी हमें दिखाते।
सवाल: आपने बिहार में SIR की बात की, वोटर लिस्ट से कई नाम कटे। क्या इससे इलेक्शन रिजल्ट में फर्क पड़ेगा? जवाब: हम हरियाणा में 22 हजार से चुनाव हारे, 25 लाख फर्जी वोटर थे। हर 8 में एक फेक है। तो कुछ तो अंतर आएगा।
सवाल: आपने जो दावा किया कि नरेंद्र नाम का एक वोटर हाउस नंबर 0 पर रहता है। क्या आप उससे जाकर मिले उसने किसे वोट दिया या कितने पैसे लिए? जवाब: मैं पर्सनली नहीं मिला लेकिन हमारी टीम गई थी। अब उससे हमारी क्या बातचीत हुई उसकी डिटेल मैं नहीं बता सकता।
सवाल: आप लगातार वोट चोरी का खुलासा कर रहे हैं लेकिन क्या चुनाव आयोग के सामने किसी ने आपत्ति जताई। अगर वोट चोरी हो रही तो उसको रोकने का क्या तरीका है? जवाब: वोटर लिस्ट में कोई गड़बड़ी है तो इसकी जिम्मेदारी पॉलिटिकल पार्टी नहीं है। यह मेरी समस्या नहीं है। मैं बस बता सकता हूं कि यह गलत है वो गलत है लेकिन इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है। हमारा काम चुनाव लड़ना है, चुनाव आयोग का काम फेयर इलेक्शन कराना है।
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
हरियाणा चुनाव में धोखाधड़ी के राहुल गांधी के आरोपों पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा, राहुल गांधी को देश को बताना चाहिए कि उनके पास कितने हाइड्रोजन, परमाणु बम हैं? वह बस खाली बम फेंकते रहते हैं। उनके पोलिंग एजेंट क्या कर रहे थे? उनकी पार्टी क्या कर रही थी? राहुल गांधी 'झूठ का हलवा' बनाने में माहिर हैं।
- कॉपी लिंक
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर बुधवार को कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम भी कई चुनाव हारे, लेकिन कभी रोना-धोना नहीं किया। हमने चुनाव आयोग को गाली नहीं दी। हमने हमेशा नतीजों का स्वागत किया।
रिजिजू ने कहा- राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ विदेशी महिलाओं के नाम का जिक्र किया। संसद के समय राहुल चुपके से विदेश निकल जाते हैं। उनको विदेश से जो प्रेरणा मिलती है उसी को लेकर यहां आते हैं और आपका समय बर्बाद करते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा- ऐसा नकली फोटोग्राफ पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी बोलती रहती है। बिहार में कल चुनाव है। वे ध्यान भटकाने के लिए मुद्दा लेकर आ रहे हैं। उन्होंने जो प्रजेंटेशन दिया, वह फर्जी था। राहुल बोलते हैं कि एटम बम फूटने वाला है। ये बम फटता क्यों नहीं है? पूरी खबर पढ़ें...
- कॉपी लिंक
राहुल ने कहा कि दालचंद यूपी में भी वोटर हैं, हरियाणा में भी वोटर है। उनका पुत्र भी हरियाणा में भी वोटर है, यूपी में भी बीजेपी को वोट करता है। ऐसे हजारों की तादाद में लोग हैं, जिनका बीजेपी से जुड़ाव है। मथुरा के सरपंच प्रह्लाद का नाम भी हरियाणा में कई जगह वोटर लिस्ट में है। राहुल ने कहा कि उन्होंने दावा किया कि मकान नंबर जीरो उन लोगों के सामने दर्ज कर दिया जाता है, जिनके पास घर नहीं होते। इस दौरान चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो भी चलाया गया, जिसमें घर विहीन लोगों के लिए वोटर लिस्ट में दर्ज पते को लेकर जानकारी दी जा रही थी। राहुल ने कहा कि हमने क्रॉस चेक किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश की जनता से खुलेआम झूठ बोला।
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जो हरियाणा में हुआ, वही बिहार में होगा। बिहार में भी वोटर लिस्ट में धांधली हुई है। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची हमें लास्ट मोमेंट पर दी गई। बिहार के 5 वोटर्स को भी मंच पर बुलाया और दावा किया कि इनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे के पूरे परिवार के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए। बिहार में भी लाखों लोगों के नाम कटे हैं।
- कॉपी लिंक
इलेक्शन कमिश्नर का कहना है कि हाउस नंबर 0 उनका होता है, जिनका कोई घर नहीं होता। मैंने उसकी जांच की। पुल के नीचे सड़क पर या लैंपपोस्ट के किनारे ऐसे लोगों का हाउस नंबर 0 होता है।
उन्होंने बताया कि मिस्टर नरेंद्र एक घर में रहते हैं, लेकिन उनका घर नंबर 0 दिखाता है, ताकि उसको कोई ढूंढ न सके। लेकिन हमने ढूंढ निकाला। उनका घर 0 इसलिए दिखाया ताकि वो वोट करके चला जाए कोई जान नहीं पाए कि कौन था और ऐसे हजारों लोगों ने किया। यह कोई गलती नहीं है यह जानबूझकर किया जाता है। एक घर में 66 लोग रहते हैं इसके भी उदाहरण हैं क्योंकि घर का एक मेंबर बीजेपी नेता से जुड़ा है। एक घर में 100 से ज्यादा लोग थे हमने जाकर चेक किया तो उसमें कोई नहीं दिखा। ऐसा क्यों, नियम है कि एक घर में अगर 10 से ज्यादा लोग हैं, तो उनका वेरिफिकेशन किया जाएगा क्या इनका वेरिफिकेशन हुआ था।
- कॉपी लिंक
हरियाणा की एक्चुअल पोलिंग लिस्ट में एक ही महिला की कई जगह फोटो लगी है। कुछ की उम्र उनकी फोटो से अलग है। मैं आपसे पूछता हूं कि ये किस चीज की लिस्ट है। यह पोलिंग बूथ की लिस्ट है। एक महिला दो पोलिंग बूथ में 223 बार नजर आती है।
चुनाव आयोग को बताना पड़ेगा कि यह महिला इतनी बार क्यों आई। यह कारण है कि चुनाव आयोग सीसीटीवी फुटेज रिमूव कर देता है। हरियाणा में ऐसे हजारों उदाहरण हैं। जब सीसीटीवी फुटेज ही नहीं रहेगी तो कोई जान ही नहीं पाएगा।
ब्लर फोटो लगाकर वोट चोरी की गई, कोई जान ही नहीं सकता ये कौन है। चुनाव आयोग के पास डुप्लीकेट वोटर्स हटाने का सॉफ्टवेयर है लेकिन वे उसका इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहे हैं। इसके लिए एआई की भी जरूरत नहीं है वो इसे कुछ सेकेंड में हटा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं करते, क्योंकि वे भाजपा को मदद पहुंचाना चाहते हैं। चुनाव आयोग साफ सुथरा इलेक्शन नहीं चाहता। यह पुख्ता सबूत हैं।
- कॉपी लिंक
एक सवाल है कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन लड़की का क्या काम है। हरियााणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुए। एक महिला ने एक असेंबली में 100 बार वोट किया।
- कॉपी लिंक
राहुल ने हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी का वीडियो फुटेज दिखाया। उन्होंने बताया कि इलेक्शन के दो दिन बात सीएम ने एक बाइट दी जिसमें उन्होंने व्यवस्था का जिक्र किया। अब ये व्यवस्था क्या है, वो भी उन्होंने मुस्कुराते हुए यह कहा था। इसके बाद जो रिजल्ट आया हरियााणा में कांग्रेस चुनाव हार गई।
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- इसलिए हमने इसकी डिटेल में जाने की कोशिश की हमें जो पता चला उस पर विश्वास नहीं हुआ। मैंने टीम को कई बार क्रास चेक करने को कहा। हमने जो देखा उसे डेटा के साथ 100% प्रूव करके दिखाएंगे। यह युवाओं के लिए अहम है क्योंकि उनके वोट चुराए जा रहे हैं। मैं चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रहा हूं। हरियाणा के सीएम ने इलेक्शन के दो दिन बात एक बाइट दी जिसमें उन्होंने व्यवस्था का जिक्र किया।
- कॉपी लिंक
राहुल ने कहा, 'यहां क्या हुआ हम उसके बारे में जानेंगे। एक्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा था। सभी पोल ऐसा बता रहे थे, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि हरियाणा में पहली बार पोस्टल वोट और एक्चुअल वोट में अंतर दिखा।'
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने कहा, गुरुनानक जी को याद करते हुए आज की शुरुआत कर रहा हूं। उन्होंने हमेशा सत्य का रास्ता दिखाया है। जैसा कि आप देख सकते हैं कि एच फाइल्स सामने है यह उसके बारे में कि पूरे देश में चोरी का माहौल है। देश में और स्टेट में हर जगह यह हो रहा है।
- कॉपी लिंक
वोटर वैरिफिकेशन पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
18 सितंबर: राहुल ने ECI प्रमुख पर लगाए वोट चोरों की रक्षा करने के आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 18 सितंबर को कहा था- 'मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को नष्ट करने वालों और वोट चोरों को बचा रहे हैं।' राहुल ने कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां कांग्रेस समर्थकों के वोट योजनाबद्ध तरीके से हटाए गए।
राहुल ने दावा किया कि आलंद में जिन वोटर्स के नाम डिलीट किए गए उनको हटाने के लिए दूसरे राज्यों में ऑपरेट हो रहे मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया। राहुल ने प्रजेंटेशन में उनके नंबर भी बताए। गोदावाई के 12 पड़ोसी के नाम भी हैं, जिन्हें इन मोबाइल नंबर्स से डिलीट किया गया।
उधर, चुनाव आयोग ने राहुल के आरोपों को गलत और निराधार बताया था। कहा था कि कोई भी आम नागरिक ऑनलाइन किसी का भी वोट डिलीट नहीं कर सकता। किसी का वोट डिलीट करने से पहले संबंधित व्यक्ति को अपनी बात रखने का मौका दिया जाता है। पढ़ें पूरी खबर...
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने 7 अगस्त को वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं।
उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में चोरी हुई है। मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं देने से हमें भरोसा हुआ कि EC ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र चुनाव चोरी किया है। हमने यहां वोट चोरी का एक मॉडल पेश किया। मुझे लगता है इसी मॉडल का प्रयोग देश की कई लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
- कॉपी लिंक
17 अगस्त को कहा- प्रेजेंटेशन में दिखाया डेटा हमारा नहीं
चुनाव आयोग (EC) ने 17 अगस्त को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। राहुल गांधी का नाम लिए बिना चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने कहा- PPT प्रेजेंटेशन में दिखाया डेटा हमारा नहीं है। वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा दें या देश से माफी मांगे। 7 दिन में हलफनामा नहीं मिला तो आरोपों को निराधार समझा जाएगा। पूरी खबर पढ़ें...
18 सितंबर- किसी वोटर का नाम ऑनलाइन डिलीट नहीं होता
राहुल गांधी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कहा कि किसी भी वोटर का नाम ऑनलाइन तरीके से नहीं हटाया जा सकता और आलंद विधानसभा क्षेत्र में किसी भी वोटर का गलत तरीके से नाम नहीं काटा गया है।
हरिद्वार में 26 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई: कार्तिक पूर्णिमा पर हरकी पौड़ी में भारी भीड़, भगवान विष्णु का जन्मोत्सव
1:06- बिहार चुनाव 2025FIR पर ललन की सफाई: कहा- राजद ने भ्रामक वीडियो पोस्ट किया, चुनाव आयोग निष्पक्ष; वोटिंग कल, आज जनसुराज प्रत्याशी BJP में2:06
MP में दो दिन बाद ठंड, राजस्थान में ओले गिरे: उत्तराखंड के बद्रीनाथ में बर्फबारी; हरियाणा में बारिश की संभावना
1:02बुलंदशहर में झूला टूटा, बच्ची की मौत: देवरिया में श्रद्धालुओं से भरी नाव सरयू में पलटी, महिलाएं चिल्लाईं, छटपटाने लगीं
1:52असम में बड़े किडनी तस्कर गिरोह का खुलासा: नशेड़ियों को कोलकाता ले जाकर निकाल लेते थे किडनी, एक गांव के 40% लोग शिकार
राहुल ने जिसे हरियाणवी वोटर बताया, वह ब्राजीलियन मॉडल कौन: दावा-कभी सीमा, कभी स्वीटी बन 22 बार वोट डाला, यहां से BJP जीती
1:16लुधियाना में ₹13 की शर्ट सेल पर हंगामा: VIDEO देखकर लोग पहुंचे, भीड़ लगी तो दुकान बंद कर भागा दुकानदार; पुलिस बुलानी पड़ी
1:15गोल्डन टेंपल में शराब पीकर घुसा हरियाणा का युवक: SGPC के सेवादारों ने पकड़कर बाहर निकाला; बोला- मैं किरपाण पहनकर पीता हूं
0:50CJI गवई बोले- संविधान में न्याय और समानता के सिद्धांत: न्यायापालिका के पास न तलवार की ताकत है न शब्दों की, आज कानूनी शिक्षा ज्यादा प्रैक्टिकल
हिमाचल स्कूल में लोहे के स्केल से पिटाई, बच्चा लहूलुहान: टीचर ने छात्र को थप्पड़ भी जड़े; सिर पर आई चोट, काफी खून बहा
0:46