- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Liquor Mafia Beat Up Sub inspector In Patna; Bhaskar Latest News
पटना में शराब माफियाओं ने सब इंस्पेक्टर को पीटा:SI को अस्पताल में भर्ती कराया गया, 4 नाबालिग को हिरासत में लिया गया
- कॉपी लिंक
पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं ने सब इंस्पेक्टर (SI) अमित कुमार की पिटाई कर दी। कुम्हार मुसहरी इलाके में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर वहां पहुंचे थे।
घटना में गंभीर रूप से घायल सब इंस्पेक्टर को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आलमगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के अनुसार, अमित कुमार 2020 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। उन्हें एक बाउंड्री के अंदर शराब बिकने की सूचना मिली थी।
मेहंदी गंज इलाके में भी हुई थी ऐसी घटना
सब इंस्पेक्टर बाइक से बाउंड्री के पास पहुंचे तो वहां मौजूद करीब आधा दर्जन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिग को हिरासत में लिया है। इससे पहले भी मेहंदी गंज थाने की पुलिस पर शराब तस्करों ने हमला किया था।
माफिया ने न केवल एक तस्कर को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाया, बल्कि जब्त की गई शराब भी छीनकर फरार हो गए थे। वह मामला अभी भी जांच के दायरे में है।