सीए पूरा करने के बाद भी 50% छात्रों को नहीं मिल रहा प्लेसमेंट

जोधपुर5 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने हाल में अपनी प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी की है। प्लेसमेंट रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 8 प्लेसमेंट सेशन में रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स में से आधे से भी कम स्टूडेंट्स को नौकरी मिली है। वहीं जिन स्टूडेंट्स क

.

हर साल लाखों स्टूडेंट्स सीए बनने के लिए एनरोल होते हैं। एक स्टूडेंट को कम से कम 4.5 से 5 साल सीए की पढ़ाई पूरी करने में लगते हैं। इन पांच सालों में 12 से 15 घंटे तक पढ़ाई और कोचिंग के बाद आर्टिकलशिप का दौर भी आता है। दूसरी ओर, सीए को दुनिया से सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक माना जाता है। लेकिन इसके बाद जब नौकरी मिलती है, तो वह भी कुछ खास नहीं होती। बेंगलुरु, मुंबई जैसे बड़े शहरों में सालाना 6-7 लाख के पैकेज का अॉफर मिलता है। इंस्टीट्यूट के अनुसार स्टूडेंट्स में स्किल हो तो उन्हें अच्छा पैकेज मिलता है। मांग की तुलना में सीए की कमी होने के बावजूद कंपनियां सीए हायर करने में रुचि नहीं ले रही हैं।

आठ सेशन में आधे से कम को ऑफर हुआ प्लेसमेंटपिछले चार सत्रों में सीए स्टूडेंट्स का औसत पैकेज 9 से 13 लाख के बीच रहा है। फरवरी-मार्च 2024 के सत्र में औसत पैकेज बढ़कर 13.12 लाख तक पहुंच चुका है। अगस्त-सितंबर 2022 में एवरेज सैलेरी 9.19 लाख थी। फरवरी-मार्च 2023 सेशन में यह बढ़कर 12.45 लाख पर पहुंच गई है। अगस्त-सितंबर 2023 सेशन में सालाना पैकेज 12.32 लाख और फरवरी-मार्च 24 में 13.12 लाख था।

करीब 5 साल लगते हैं सीए की मुश्किल पढ़ाई पूरी करने में


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links