राजस्थान में माइनस में पहुंचा न्यूनतम तापमान:कई शहरों में बर्फ जमी, 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट; जानिए कब मिलेगी राहत

जयपुर19 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। आज भी 8 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट है। सीकर, चूरू के एरिया में पिछले दो-तीन दिन से लगातार बर्फ जम रही है। फतेहपुर में तीन दिन से न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हो रहा है। यहां खुले एरिया में रखे बर्तनों

.

पश्चिमी जिले जैसलमेर, बीकानेर में भी रात के साथ-साथ दिन में सर्दी तेज हो गई। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले दो दिन और कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। 15 दिसंबर के बाद कुछ दिनों के लिए शीतलहर से राहत मिलेगी और तापमान बढ़ेगा। पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान फतेहपुर में दर्ज हुआ। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीकर जिले के फतेहपुर में झाड़ियों पर पानी की बूंदें जम गईं।

रेगिस्तानी एरिया में दिन हुई गलन रेगिस्तानी एरिया जैसलमेर, बीकानेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। बीकानेर में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री जबकि जैसलमेर में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू में तापमान 22.6 और जोधपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 15 दिसंबर से हवा की दिशा में थोड़ा बदलाव होगा। अभी उत्तरी हवा चल रही है, जो 15 दिसंबर और उसके बाद से उत्तर-पश्चिम होने की संभावना है।

इस कारण राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में सर्द हवा(कोल्ड-वेव) का प्रभाव कम होगा और दिन के साथ-साथ रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links